scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशमुंबई पुलिस ने एमएसआरटीसी के प्रदर्शन से पहले पवार के आवास की रेकी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस ने एमएसआरटीसी के प्रदर्शन से पहले पवार के आवास की रेकी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Text Size:

मुंबई, 19 अप्रैल (भाषा) मुंबई पुलिस ने यहां महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के आवास पर हमले के सिलसिले में मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी मनोज मुदलियार को पुणे में गामदेवी पुलिस थाना की एक टीम ने पकड़ा। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 118 हो गई है। उन्होंने कहा कि मुदलियार ने आठ अप्रैल को हुए हमले से पहले एक साथी के साथ पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ की रेकी की थी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने उस बैठक में भी हिस्सा लिया था जो कथित तौर पर मुख्य आरोपी वकील गुणरत्न सदावर्ते के आवास पर सात अप्रैल को हुई थी। उन्होंने कहा कि मुदलियार को कुछ वित्तीय लेनदेन की भी जानकारी है।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले मंगलवार सुबह कोल्हापुर पुलिस की एक टीम सदावर्ते के खिलाफ शाहपुरी थाना में दर्ज एक मामले में उसे हिरासत में लेने के लिए मुंबई पहुंची थी।

भाषा सुरभि उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments