scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशमारपीट करने के आरोप में भाजपा विधायक के दो बेटों और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

मारपीट करने के आरोप में भाजपा विधायक के दो बेटों और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

श्योपुर, 23 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कथित तौर पर अवैध रुप से पत्थर उत्खनन करने से रोकने पर वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक के दो बेटों और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें कुछ लोगों को एक समूह को पीटते हुए दिखाया गया है।

पुलिस उप मंडल अधिकारी राम तिलक मालवीय ने कहा, ‘‘ धनराज, दीनदयाल, टिल्लू और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 323, धारा 294 और धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

भाजपा सूत्रों ने कहा कि धनराज और दीनदयाल श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से पार्टी विधायक सीताराम आदिवासी के बेटे हैं।

एक अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि इन लोगों ने पिपरानी में एक सुरक्षा चौकी पर रामराज सिंह, ऋषभ शर्मा और ड्राइवर हसन खान के साथ मारपीट की।

संपर्क करने पर भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह पिछले पांच दिनों से भोपाल में हैं और श्योपुर पहुंचने पर घटना की जानकारी लेंगे।

भाषा सं दिमो रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments