scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशमहराजगंज में महिला का शव बरामद, शिनाख्त नहीं

महराजगंज में महिला का शव बरामद, शिनाख्त नहीं

Text Size:

महराजगंज (उत्तर प्रदेश), 14 अप्रैल (भाषा) जिला पुलिस को घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला का शव जली हुई अवस्था में मिला है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि घुघली थाना क्षेत्र के विशुनपुर गबडुआ में करीब 35 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ है। उन्‍होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि इसकी पहचान होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि गांव के किनारे नहर पर भूसे के ढेर में महिला का शव जली हुई अवस्था में मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

भाषा सं आनन्‍द अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments