scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशभूमाफिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

भूमाफिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Text Size:

नोएडा, 15 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के दादरी तहसील में तैनात तहसीलदार ने थाना थाना सेक्टर 39 में एक चिन्हित भू -माफिया के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

आरोप है कि उक्त भू माफिया ने सलारपुर गांव में स्थित राज्य सरकार की करोड़ों की जमीन को धोखा- धड़ी कर कई लोगों को बेच दिया।

सेक्टर-39 थाना प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि दादरी तहसील के लेखपाल लोकेंद्र पाल सिंह ने थाना सेक्टर 39 में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में मनोज कुमार राठौर नामक व्यक्ति को आोपी बनाया है ।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments