scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशबिहार के कई जिले लू की चपेट में, रोहतास जिले में सर्वाधिक तपिश

बिहार के कई जिले लू की चपेट में, रोहतास जिले में सर्वाधिक तपिश

Text Size:

पटना, 17 अप्रैल (भाषा) बिहार के पटना, रोहतास, औरंगाबाद, सीवान और शेखपुरा समेत कई अन्य जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

रोहतास जिले में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के साथ ही रविवार को यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं राज्य की राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चिलचिलाती धूप से प्रदेश वासियों को फिलहाल कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है क्योंकि राज्य सरकार के बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) ने कहा है कि अगले तीन-चार दिन तक बिहार में गर्मी इसी तरह पड़ने की उम्मीद है।

सोमवार को पीटीआई-भाषा को बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज ने बताया, ‘‘राज्य आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हमने जिलाधिकारियों को भी सलाह दी है कि वे अपने-अपने जिलों में स्थिति की निगरानी करें।’’

रविवार को जहां राज्य के दस जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया वहीं पांच स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

बिहार के शेखपुरा, सीवान और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं खगड़िया में अधिकतम तापमान 41.8, गया में 41.7 और भोजपुर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा अनवर

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments