scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशप्रभास, दीपिका की 'कल्कि 2898-एडी' 27 जून को होगी रिलीज

प्रभास, दीपिका की ‘कल्कि 2898-एडी’ 27 जून को होगी रिलीज

Text Size:

मुंबई, 27 अप्रैल (भाषा) फिल्मकार नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898-एडी’ अब 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

‘कल्कि 2898-एडी’ में अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में नजर आएंगे।

प्रोडक्शन बैनर वैजयंती मूवीज ने अपने सोशल मीडिया पेज पर बड़े बजट की इस फिल्म के प्रदर्शन की नयी तारीख की जानकारी देते हुए एक पोस्टर भी साझा किया।

फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले ‘कल्कि 2898-एडी’ नौ मई को रिलीज होने वाली थी।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments