scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी चार मई को योगी आदित्यनाथ के साथ कर सकते हैं उड़ुपी का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी चार मई को योगी आदित्यनाथ के साथ कर सकते हैं उड़ुपी का दौरा

Text Size:

मेंगलुरु, 17 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चार मई को उडुपी पहुंच सकते हैं।

भाजपा उडुपी के जिला अध्यक्ष कुयिलाडी सुरेश नायक ने सोमवार को संकेत दिया कि प्रधानमंत्री कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा के लिए शहर या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर एक विशाल समारोह की व्यवस्था की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने इस मामले से पार्टी की जिला इकाई को अवगत करा दिया है।

सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मोदी के साथ आने की उम्मीद है।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments