scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशपुलिस उपाधीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु

पुलिस उपाधीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु

Text Size:

भदोही (उत्तर प्रदेश), 28 अप्रैल (भाषा) जिले में तैनात एक पुलिस उपाधीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि अशोक कुमार सिंह (58) को 27/28 अप्रैल की दरमियानी रात अचानक दिल का दौरा पड़ा, उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि अशोक ज्ञानपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी पद पर तैनात थे।

कुमार ने बताया कि मूलरूप से आज़मगढ़ जिले के तरवा गाँव निवासी अशोक छह मार्च 21 को निरीक्षक पद से प्रोन्नत होकर 25 मार्च 2021 से यहाँ तैनात थे। इससे एक माह पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ चुका था और वह इलाज कराने के बाद फिर से तैनाती स्थल पर थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया तबियत ख़राब होने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती अपने परिवार सहित उन्हें अस्पताल ले गए।

उन्होंने बताया कि अशोक कुमार सिंह की पत्नी और बेटों के साथ पुलिस लाइन में शव को अंतिम विदाई देने के बाद उनके गृह जनपद में भेज दिया गया, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments