scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशपुंछ में आतंकियों की पनाहगाह से बड़ी संख्या में मिला हथियार और गोला-बारूद

पुंछ में आतंकियों की पनाहगाह से बड़ी संख्या में मिला हथियार और गोला-बारूद

Text Size:

पुंछ/जम्मू, 15 जनवरी (भाषा) सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों की एक पनाहगाह का रविवार को भंडाफोड़ किया और बड़ी मात्रा में हथियार, कारतूस और गोला बारूद बरामद किए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान के दौरान सुरनकोटे तहसील में बहियां वली गांव में आतंकवादियों की पनाहगाह का पता चला।

अधिकारियों ने बताया कि तीन एके राइफल, 10 ग्रेनेड, ग्रेनेड दागने वाला एक उपकरण और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। यह अभियान आखिरी रिपोर्ट मिलने तक जारी था।

भाषा नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments