scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशपंजाब में छह किलोग्राम हेरोइन जब्त, छात्रा सहित तीन गिरफ्तार

पंजाब में छह किलोग्राम हेरोइन जब्त, छात्रा सहित तीन गिरफ्तार

Text Size:

अमृतसर, 28 अप्रैल (भाषा) पंजाब के अमृतसर जिले से छह किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है और इस मामले में एक छात्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के वर्का गांव से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने आरोपियों की कार को रोका और तलाशी के दौरान वाहन में मादक पदार्थ पाया जिसके बाद तीनों की गिरफ्तारी की गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार छात्रा यहां के एक निजी संस्थान में पढ़ाई करती है।

भाषा धीरज उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments