scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशपंजाब: बीएसएफ ने ड्रोन से अमृतसर में गिराई गई तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की

पंजाब: बीएसएफ ने ड्रोन से अमृतसर में गिराई गई तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की

Text Size:

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पंजाब के अमृतसर में कथित रूप से पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बल के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अमृतसर के धनो कलां गांव के पास शनिवार रात आठ बजकर 22 मिनट पर सुरक्षाकर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में आ रहे एक ड्रोन की आवाज सुनी जिसके बाद उन्होंने उसपर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने गेहूं के एक खेत से एक बैग बरामद किया जिसके अंदर तीन किलोग्राम हेरोइन थी।

अधिकारी ने बताया कि बैग से लोहे का एक छल्ला और चार चमकदार पट्टियां भी मिलीं।

भाषा साजन राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments