scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशनेपाल विमान हादसा : मृतकों में गाजीपुर के भी चार लोग

नेपाल विमान हादसा : मृतकों में गाजीपुर के भी चार लोग

Text Size:

लखनऊ, 15 जनवरी (भाषा) नेपाल में हुए विमान हादसे में मारे गए कम से कम 68 लोगों में से चार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले थे।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने रविवार ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया ‘नेपाल में हुए विमान हादसे में गाजीपुर के रहने वाले सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, अभिषेक कुशवाहा और विशाल शर्मा भी शामिल हैं। वे कासिमाबाद तहसील के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे।’

उन्होंने बताया, ‘मृतकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। हमारे उपजिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारी उनसे मुलाकात कर रहे हैं।’

अखौरी ने बताया, ‘हम दूतावास के संपर्क में भी हैं। नेपाल में बचाव कार्य जारी है। फिलहाल रात होने के कारण यह रुक गया है लेकिन यह कल दोबारा शुरू होगा। शव प्राप्त होने के बाद हम आवश्यक कार्यवाही करेंगे।’

भाषा अभिनव सलीम धीरज

धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments