scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशनिर्माणाधीन मकान ढहा एक की मौत , चार अन्य घायल

निर्माणाधीन मकान ढहा एक की मौत , चार अन्य घायल

Text Size:

जयपुर, 18 मई (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले के मौलासर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक निर्मणाधीन मकान के ढह जाने से ठेकेदार की मौत हो गई, वहीं मलबे में दबे चार अन्य मजदूर घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मावा गांव निवासी नजीर खान पुराने मकान में ऊपर दूसरी मंजिल का निर्माण करवा रहा था। इसी दौरान मकान की पट्टियां टूट गई और मकान भरभरा कर गिर गया जिससे इसके मलबे में पांच लोग दब गये।

उन्होंने बताया कि मलबे में दबने से मावा निवासी ठेकेदार रवि (25) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल चार मजदूरों को उपचार के लिये राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मृग दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments