scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशदिल्ली के सदर बाजार में स्थित एक दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के सदर बाजार में स्थित एक दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) मध्य दिल्ली के सदर बाजार इलाके में स्थित एक फोटो फ्रेम की दुकान में सोमवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 31 मिनट पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि आग दुकान की तीसरी मंजिल पर बने अस्थायी ढांचे में लगी थी।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

भाषा साजन नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments