scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशदिल्ली के कई हिस्सो में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

दिल्ली के कई हिस्सो में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) दिल्ली में लू चलने की वजह से कई इलाकों में बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो बुधवार को 41.4 डिग्री सेल्सियस था। इसमें दर्ज तापमान को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकारिक तापमान माना जाता है।

इसके अलावा, नजफगढ़ में पारा 44.7 डिग्री, मुनगेशपुर में 45.4 डिग्री और पीतमपुरा में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और ये सामान्य तापमान से कम से कम पांच डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो अलर्ट’ जारी कर शुक्रवार और शनिवार को ज्यादातर इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है।

रविवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है जिसका मतलब है कि भीषण लू चल सकती है।

रविवार को सफदरजंग वेधशाला में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि तापमान अलग अलग इलाकों में 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में पिछले रविवार से लू चलने के आसार बताए गए थे लेकिन चक्रवात ‘अआनी’ के प्रभाव में राष्ट्रीय राजधानी में चल रही पूर्वी हवाओं ने शहर को इससे बचाया है।

भाषा नोमान उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments