मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के जनसठ क्षेत्र के सलारपुर गांव में दहेज के लिए महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महिला के भाई राशिद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है,जिसमें उसने कहा है कि उसकी बहन शबाना (28) की हत्या पति शौकीन और ससुराल वालों ने कर दी और उसका शव कमरे में फंदे से लटका दिया और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
राशिद ने आरोप लगाया कि शौकीन और उनके परिवार की दहेज की मांग को पूरा नहीं कर पाने के कारण उसकी बहन की हत्या कर दी गयी ।
पुलिस ने बताया कि राशिद की शिकायत पर शौकीन, उसके पिता साबिर और मां समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं जफर मनीषा शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
