scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशतरला दलाल की बायोपिक में प्रमुख किरदार निभाएंगी हुमा कुरैशी

तरला दलाल की बायोपिक में प्रमुख किरदार निभाएंगी हुमा कुरैशी

Text Size:

मुंबई, 19 अप्रैल (भाषा) अभिनेत्री हुमा कुरैशी मशहूर व्यंजन लेखिका एवं शेफ तरला दलाल की बायोपिक में प्रमुख किरदार निभाएंगी। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फिल्म का नाम ‘तरला’ होगा, जिसका निर्माण रॉनी स्क्रूवाला, अश्विनी अय्यैर तिवारी और नितेश तिवारी करेंगे।

‘तरला’ के जरिए लेखक पीयूष गुप्ता फिल्म निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। पीयूष लंबे समय से नितेश तिवारी के सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने नितेश के साथ ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ में काम किया था।

‘द तरला दलाल शो’ और ‘कुक इट अप विद तरला दुलाल’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो की मेजबानी करने वालीं तरला दलाल ने भोजन सामग्री एवं व्यंजनों पर 100 से अधिक पुस्तकें लिखी थीं।

तरला दलाल को 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनका 77 साल की उम्र में 2013 में निधन हो गया था।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments