scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशजयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की

जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को सऊदी अरब के अपने समकक्ष फैसल बिन फरहान के साथ द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की तथा यूक्रेन संघर्ष एवं इसके राजनीतिक, ऊर्जा एवं आर्थिक परिणामों के बारे में चर्चा की । जयशंकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी ।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘‘ सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान के साथ अच्छी चर्चा हुई । ’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ द्विपक्षीय सहयोग एवं सामरिक गठजोड़ परिषद की प्रगति की समीक्षा की । ’’

जयशंकर ने कहा कि हमने यूक्रेन संघर्ष तथा इसके राजनीतिक, ऊर्जा एवं आर्थिक परिणामों के बारे में भी चर्चा की ।

भाषा दीपक

दीपक नरेश

नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments