scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशजम्मू में सफाईकर्मियों ने 24 अप्रैल से प्रस्तावित हड़ताल वापस ली

जम्मू में सफाईकर्मियों ने 24 अप्रैल से प्रस्तावित हड़ताल वापस ली

Text Size:

जम्मू, 23 अप्रैल (भाषा) जनता को बड़ी राहत देते हुए जम्मू के सफाईकर्मियों ने 24 अप्रैल से अपनी प्रस्तावित हड़ताल रद्द कर दी है। सफाईकर्मियों ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू के संभागीय आयुक्त राघव लेंगर के साथ लंबी चर्चा के बाद जनहित में हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार देर रात हुई इस बैठक में शहरी स्थानीय निकायों के निदेशक भी मौजूद रहे।

प्रवक्ता ने कहा कि ये सभी सफाई कर्मचारी जम्मू संभाग के विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के जरिये संभागीय आयुक्त को अपनी लंबित मांगों से अवगत कराया है।

प्रवक्ता ने कहा कि संभागीय आयुक्त ने मांगों पर विचार का आश्वासन दिया है।

भाषा

शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments