scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक घायल

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक घायल

Text Size:

श्रीनगर, 27 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि घेराबंदी में जैश ए मोहम्मद के दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।

कुमार ने ट्वीट कर बताया कि मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हो गया। उन्होंने कहा कि फंसे हुए आतंकवादियों को जल्दी ही मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को वहां से हटाने के लिए अभियान को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।

भाषा यश

यश अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments