scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशछपरौला के सूची पेपर मिल में लगी आग 24 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी

छपरौला के सूची पेपर मिल में लगी आग 24 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी

Text Size:

नोएडा (उप्र), 27 अप्रैल (भाषा) नोएडा में बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पेपर मिल में मंगलवार को लगी भयंकर आग 24 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह बुझा दी गई।

हालांकि, एहतियातन तौर पर मौके पर दमकल की कई गाड़ियां अब भी मौजूद हैं।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में सूची पेपर मिल है और वहां मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। उन्होंने बताया कि पेपर मिल में आग लगने के कारण वहां काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

सिंह ने बताया कि मौके पर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां बुलाई गई। उन्होंने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 24 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने बताया कि एहतियातन तौर पर वहां पर दमकल विभाग की कुछ गाड़ियां तथा कर्मचारी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि रह-रहकर कागज के रील में आग की लपटें उठ रही हैं जिसकी वजह से आग फैलने की आशंका है।

भाषा सं. गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments