scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ के जशपुर में सड़क हादसा : दंपति की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर में सड़क हादसा : दंपति की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

Text Size:

जशपुर (छत्तीसगढ़), आठ मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कार और तेज रफ्तार ट्रक में हुई भिड़ंत में कार सवार कारोबारी और उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार रात को उस समय हुआ जब कुंकुरी शहर निवासी परिवार नजदीकी ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी सौरभ बंसल(36) और उनकी पत्नी निशू (32) के तौर पर की गई है। चश्मदीदों के मुताबिक उल्टी दिशा से तेज गति में ट्रक लहराते हुए चल रहा था और उसका बीच का हिस्सा कार से टकराया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है और उन्हें आगे के इलाज के लिए पड़ोसी राज्य झारखंड स्थित रांची के अस्पताल में रेफर किया गया है।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘ कार से टकराने के बाद ट्रक सड़क से फिसल कर नीचे खेत में चला गया। हादसा इतना भयानक था कि हमें सौरभ के शव को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा।’’

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है जो घटना के बाद से फरार है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments