जामनगर, 15 मई (भाषा) गुजरात के जामनगर में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर झूठी शान के नाम पर अपने दामाद की हत्या कर दी। बाद में बदले की भावना में मृतक के भाई ने आरोपी की पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पंच बी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हापा इलाके में रविवार सुबह राम सोरिया (30) की उसकी पत्नी के पिता सतुभा झाला ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी सोरिया के उसकी बेटी से शादी करने से नाराज था।
अधिकारी ने बताया कि बाद में इस घटना से गुस्साए राम के भाई लगधीर ने झाला के घर पहुंचकर उसकी पत्नी अशाबा (50) की हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि झाला और लगधीर को पकड़ लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।
भाषा शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
