scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशगुजरात और राजस्थान में मादक पदार्थ बनाने वाली अवैध इकाइयों का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

गुजरात और राजस्थान में मादक पदार्थ बनाने वाली अवैध इकाइयों का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को राजस्थान और गुजरात में मादक पदार्थ बनाने की तीन अवैध इकाइयों का भंडाफोड़ कर 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त कर सात लोगों को गिरफ्तार किया।

स्वापक नियंत्रण ब्यरो (एनसीबी) के उप महानिदेशक (संचालन) ज्ञानेश्वर सिंह ने एक बयान में कहा कि मादक पदार्थ बनाने वाली इन अवैध इकाइयों में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए दोनों एजेंसियों द्वारा लगभग तीन महीने की गहन तकनीकी और जमीनी निगरानी के बाद प्रयोगशालाओं का पता लगाया गया।

अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल और जोधपुर जिले के ओसियां और गुजरात के गांधी नगर में स्थित तीन इकाइयों से कुल 149 किलोग्राम ‘मेफेड्रोन’ या ‘म्याऊं म्याऊं’ (पाउडर और तरल दोनों रूप में) एवं 50 किलोग्राम ‘एफेड्रिन’ और 200 लीटर ‘एसीटोन’ बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों एजेंसियों की टीमें गुजरात के अमरेली जिले में भी इसी तरह की इकाइयों पर छापेमारी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस मादक पदार्थ बनाने वाली इन अवैध इकाइयों के सरगना की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाषा

योगेश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments