scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशकेंद्र ने महादयी पर गोवा की मांग पर गौर करने का आश्वासन दिया है: मंत्री

केंद्र ने महादयी पर गोवा की मांग पर गौर करने का आश्वासन दिया है: मंत्री

Text Size:

पणजी, 15 जनवरी (भाषा) गोवा के जल संसाधन मंत्री सुभाष शिरोडकर ने रविवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि केंद्र महादयी नदी जल विवाद में राज्य की मांग पर गौर करेगा।

गोवा और कर्नाटक का नदी के जल बंटवारे को लेकर विवाद है। कर्नाटक की योजना नदी पर दो बांध बनाने की है। इसे लेकर गोवा ने उस पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

शिरोडकर ने कहा, “ गोवा को पूरा विश्वास है कि केंद्र राज्य के साथ अन्याय नहीं होने देगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि केंद्र हमारी मांगों पर गौर करेगा। हम चाहते हैं कि नदी पर कर्नाटक की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक जल प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया जाए।”

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 12 जनवरी को शाह और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर कर्नाटक को महादयी की सहायक नदियों कलसा और भंडुरा पर बांधों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के बाबत दी गई अनुमति वापस लेने की मांग की थी।

भाषा नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments