scorecardresearch
Monday, 6 May, 2024
होमदेशकांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी पर देश को तोड़ने की कोशिश करने का लगाया आरोप

कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी पर देश को तोड़ने की कोशिश करने का लगाया आरोप

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने बुधवार को यहां कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं।

भाजपा ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र देश की संस्कृति को ‘अपमानित’ करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के घोषणापत्र से तुष्टीकरण की बू आ रही है और अगर वह (कांग्रेस) सत्ता में आती है तो लोगों की संपत्ति का पुनर्वितरण करेगी और एससी, एसटी तथा ओबीसी समुदायों को दिये जाने वाले आरक्षण में से मुसलमानों को आरक्षण देगी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा महिला मोर्चा की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष ऋचा पांडे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

चुघ ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं की संपत्ति और आभूषण छीनकर अल्पसंख्यकों को देने की साजिश रची गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का घोषणापत्र देश की संस्कृति का ‘अपमान’ है और राहुल भारत को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। सचदेवा ने कहा, ”कांग्रेस का घोषणापत्र तुष्टीकरण से भरा हुआ है और यह देश को कमजोर करेगा।”

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments