scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशकच्छ में भूकंप का हल्का झटका, कोई हताहत नहीं

कच्छ में भूकंप का हल्का झटका, कोई हताहत नहीं

Text Size:

अहमदाबाद, 11 मई (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार को सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन ने बताया कि मामूली तीव्रता के इस भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि 3.2 तीव्रता का भूकंप 19.7 किलोमीटर की गहराई पर सुबह साढ़े 10 बजे दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र कच्छ जिले के खावड़ा से 48 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था।

कच्छ जिला बहुत अधिक जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है और वहां नियमित रूप से कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। जिले में 26 जनवरी 2001 को आए विनाशकारी भूकंप में करीब 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।

भाषा करीब सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments