scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशओड़िशा की एक राज्यसभा सीट के लिए 13 जून को उपचुनाव

ओड़िशा की एक राज्यसभा सीट के लिए 13 जून को उपचुनाव

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) निर्वाचन आयोग ने ओड़िशा की रिक्त एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव कराने की शुक्रवार को घोषणा कर दी।

बीजू जनता दल (बीजद) के सुभाष चंद्र सिंह के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव के तहत 13 जून को मतदान होगा।

सिंह ने 21 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होना था।

उपचुनाव की अधिसूचना 26 मई को जारी होगी जबकि मतदान 13 जून को होगा। परंपरा के अनुसार वोटों की गिनती उसी दिन मतदान संपन्न होने के एक घंटे बाद आरंभ होगी।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments