scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशएअर इंडिया के विमान में दिखा चूहा, श्रीनगर-जम्मू उड़ान में हुई करीब दो घंटे की देरी

एअर इंडिया के विमान में दिखा चूहा, श्रीनगर-जम्मू उड़ान में हुई करीब दो घंटे की देरी

Text Size:

(दीपक पटेल)

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया की श्रीनगर-जम्मू उड़ान बृहस्पतिवार को विमान में एक चूहे के देखे जाने के बाद लगभग दो घंटे की देरी से रवाना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि विमान से चूहे को हटाए जाने के बाद ही विमान श्रीनगर हवाईअड्डे से रवाना हुआ, घटना के कारण विमान परिचालन में करीब दो घंटे की देरी हुई।

उन्होंने कहा कि उड़ान संख्या एआई822 के प्रस्थान का निर्धारित समय अपराह्न सवा दो बजे था लेकिन यह शाम चार बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई।

एअर इंडिया ने इस मामले पर बयान के लिए ‘पीटीआई-भाषा’ के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

टाटा समूह ने 27 जनवरी को एअर इंडिया का संचालन संभाला। केंद्र ने सफल बोली प्रक्रिया के बाद पिछले साल 8 अक्टूबर को एयरलाइन को टाटा समूह को बेच दिया।

भाषा

प्रशांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments