scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश में युवक और युवती ने लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश में युवक और युवती ने लगाई फांसी

Text Size:

रायबरेली, 12 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के खीरों क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवक और युवती ने पेड़ पर कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि खीरों थाना क्षेत्र में खीरों-पाहो मार्ग पर बसहा पुल के पास रघुवर का पुरवा मजरे रौला के रहने वाले संदीप कुमार (22) और नंदी का पुरवा निवासी निशा (19) के शव एक पेड़ पर लगे फांसी के फंदे से लटकते पाए गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि संदीप और निशा के बीच प्रेम प्रसंग था। बहरहाल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments