scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशआगरा में एसएसपी ने निलम्बित किये तीन दारोगा और तीन सिपाही

आगरा में एसएसपी ने निलम्बित किये तीन दारोगा और तीन सिपाही

Text Size:

आगरा, 18 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना जगदीशपुरा के तीन दारोगा और तीन सिपाहियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष सुधीर कुमार सिंह ने दो व्यक्तियों को बंधक बनाकर थाने लाने, आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से हिरासत में रखने और छोडऩे के नाम पर वसूली करने के आरोप में निलम्बित कर दिया है । पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि मामले की शिकायत पर प्रारम्भिक जांच में तीनों दारोगा और सिपाहियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया दोष सिद्ध हो गया ।

उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच में तीनों दारोगा और तीनों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच करायी जा रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments