scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअवैध कोयला तस्करी के चलते हजारीबाग में थानेदार निलंबित

अवैध कोयला तस्करी के चलते हजारीबाग में थानेदार निलंबित

Text Size:

हजारीबाग, 11 मई (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़कागांव थाना प्रभारी गौतम कुमार को कोयले की तस्करी रोकने में विफल रहने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को निलंबित कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बड़कागांव के थाना प्रभारी गौतम कुमार को इस मामले में निलंबित कर दिया वहीं चौपारण के पूर्व थाना प्रभारी और प्रतीक्षारत विनोद कुमार तिर्की को उन्होंने बड़कागांव का नया थाना प्रभारी बनाया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गौतम कुमार को बड़कागांव में अवैध कोयला कारोबार को नियंत्रित नहीं कर पाने के आरोप में निलंबित किया गया है। इसके पहले भी वह लंबे समय तक निलंबित थे और हाल ही में बड़कागांव थाना प्रभारी बनाए गए थे।

भाषा सं इन्दु रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments