अमृतसर (पंजाब), 17 अप्रैल (भाषा) अमृतसर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंडियाला गुरु में एक अज्ञात हमलावर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बलविंदर गिल को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक जुगराज सिंह ने बताया कि एक अज्ञात हमलावर रविवार रात, भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महासचिव गिल के आवास में घुसा और उसने उन्हें नजदीक से गोली मारी। हमलावर ने अपना चेहरा ढंका हुआ था।
सिंह ने बताया कि गोली गिल के जबड़े में लगी और उन्हें तत्काल एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि हमलावर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो भाजपा नेता के आवास के बाहर इंतजार कर रहा था।
सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस के कई दल काम कर रहे हैं और उन्होंने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं।
भाषा सिम्मी मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.