scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) सोमवार अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

वि17 पाक कश्मीर मोदी दौरा

प्रधानमंत्री मोदी के कश्मीर दौरे पर पाकिस्तान ने जताई आपत्ति

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कश्मीर यात्रा और चिनाब नदी पर रतले और क्वार पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण के लिए आधारशिला रखने पर आपत्ति जताई है। उसका दावा है कि यह सिंधु जल संधि का “प्रत्यक्ष उल्लंघन” था।

दि8 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,522 हुई

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,541 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,60,086 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,522 पर पहुंच गई।

प्रादे21 उप्र लखीमपुर खीरी हिंसा किसान

लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी के आत्मसमर्पण पर पीड़ित परिवार ने खुशी जताई

बहराइच (उप्र), उच्चतम न्यायालय द्वारा लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ के पुत्र आशीष मिश्रा की जमानत रद्द किए जाने और उसके बाद आशीष के आत्मसमर्पण करने पर हिंसा में मारे गये किसान के परिजन ने खुशी जताई है।

दि16 हिमाचल लीड समान नागरिक संहिता

समान नागरिक संहिता ‘अच्छी पहल’, राज्य सरकार कर रही है अध्ययन: जयराम ठाकुर

नयी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने बाबत उठाए गए कदम को एक ‘‘अच्छी पहल’’ करार दिया और कहा कि इस विचार को उनके राज्य में कैसे लागू किया जा सकता है, इस बारे में अध्ययन किया जा रहा है।

प्रादे20तमिलनाडु कुलपति विधेयक

तमिलनाडु विधानसभा में कुलपतियों की नियुक्ति का अधिकार राज्य को देने वाला विधेयक पारित

चेन्नई, तमिलनाडु विधानसभा ने कुलपतियों की नियुक्ति का अधिकार राज्यपाल की बजाय राज्य को देने वाले विधेयक को सोमवार को पारित कर दिया। इसे सीधे तौर पर मामले में राज्यपाल की शक्तियां कम करने की दिशा में उठाया गया एक कदम माना जा रहा है।

अर्थ4 नीति कांत कृषि

प्राकृतिक खेती आज के समय की जरूरतः अमिताभ कांत

नयी दिल्ली, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने सोमवार को प्राकृतिक खेती को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि रसायनों और उर्वरकों के उपयोग के कारण खाद्यान्न उत्पादन की लागत बढ़ गई है।

वि15 फ्रांस चुनाव

इमैनुएल मैक्रों फिर बने फ्रांस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

पेरिस, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को दोबारा देश के राष्ट्रपति चुन लिए गए।

वि16अमेरिका यूक्रेन सैन्य लीड मदद

ऑस्टिन और ब्लिंकन की कीव यात्रा के बाद, अमेरिका ने यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता की घोषणा की

वॉरसा, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की यूक्रेन यात्रा के बाद अमेरिका ने यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता और राजनयिक समर्थन की घोषणा की है।

वि11नेपाल भारतीय दुर्घटना

नेपाल में कार-बस की भिडंत में चार भारतीय पर्यटकों की मौत

काठमांडू, नेपाल के धाडिंग जिले में कार और बस की टक्कर में चार भारतीय पर्यटकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

खेल12 खेल हॉकी शिविर

विश्व कप से पहले अपनी फिटनेस और गति पर ध्यान केंद्रित कर रही है महिला हॉकी टीम

बेंगलुरू, भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच यानेक शोपमैन ने कहा है कि टीम अगले महीने होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों और आगामी विश्व कप में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने के लिये अपनी फिटनेस और गति को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

खेल8 खेल सीएसए स्मिथ जांच

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान स्मिथ नस्लवाद के आरोपों से बरी

जोहानिसबर्ग, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के पूर्व क्रिकेट निदेशक और कप्तान ग्रीम स्मिथ को बोर्ड के सामाजिक न्याय और राष्ट्र-निर्माण (एसजेएन) आयोग की रिपोर्ट के निष्कर्ष के बाद नस्लवाद के आरोपों से बरी कर दिया गया है।

भाषा

निहारिका नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments