scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअधिक ब्याज देने का लालच देकर लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार

अधिक ब्याज देने का लालच देकर लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा(उप्र), आठ मई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर में लोगों को अधिक ब्याज देने का लालच देकर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने के आरोप में रविवार को दो लोगों गिरफ्तार किया, जो भाई-बहन हैं।पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा सेक्टर 39 थाना के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि नोएडा सेक्टर चार स्थित लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में रहने वाली राखी अग्रवाल नामक महिला ने दो साल पहले एक शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि नोएडा सेक्टर-58 स्थित एक कथित निवेश कंपनी ने अधिक ब्याज देने का प्रलोभन देकर 10 लाख रुपये का निवेश कराया था और बाद में रुपये हड़प लिए।

बालियान ने बताया कि उक्त मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज नगालैंड के दिमापुर निवासी होपसन और किवीकाली को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने अधिक लाभ दिलाने के नाम पर दर्जनों अन्य लोगों से भी ठगी की है। बालियान ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments