scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशहोशियारपुर में 50 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या: पुलिस

होशियारपुर में 50 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या: पुलिस

Text Size:

होशियारपुर, 28 अप्रैल (भाषा) पंजाब में होशियारपुर के पास कुरेला कलां गांव में 50 वर्षीय शख्स की उसके रिश्ते के भाई ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।

टांडा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राज कुमार ने कहा कि हरप्रीत सिंह की अपने रिश्ते के भाई अमनदीप सिंह से दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

उन्होंने कहा कि विवाद के बाद अमनदीप ने बृहस्पतिवार को अपनी .12 बोर की राइफल से हरप्रीत सिंह पर दो गोलियां चलाईं और फिर फरार हो गया।

डीएसपी ने कहा कि एक गोली हरप्रीत को लगी जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की तहकीकात चल रही है।

भाषा

नोमान उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments