scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशसिसोदिया ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शिक्षकों से की बातचीत, प्रशिक्षण सहयोग पर चर्चा

सिसोदिया ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शिक्षकों से की बातचीत, प्रशिक्षण सहयोग पर चर्चा

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शिक्षकों से मुलाकात की और प्रधानाध्यापकों तथा अध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए जारी सहयोग पर चर्चा की।

इसके अलावा उन्होंने गठजोड़ को मजबूत करने के तरीके तलाशने पर बातचीत की। सिसोदिया शिक्षा विश्व मंच 2022 के लिए ब्रिटेन जाने वाले हैं और यह बैठक उसी का एक हिस्सा है।

सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग है और उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय तथा दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के बीच स्कूली नेतृत्व, पाठ्यक्रम विकास और अन्य क्षेत्रों में संयुक्त प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम चलाने के विचार पर भी बातचीत की।

भाषा यश वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments