सहारनपुर (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के चिलकाना थाना क्षेत्र में रविवार को यमुना नदी में नहाने गए एक लड़के की डूबकर मौत हो गई।
सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम तिडफवा निवासी इंतजार का पुत्र जैद (11) अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी के घाट पर नहाने गया था। उन्होंने बताया कि नहाते समय अचानक जैद का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा।
कुमार ने बताया उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां एकत्र हो गये और काफी प्रयास के बाद जैद के शव को यमुना नदी से बाहर निकाला गया।
भाषा आनन्द देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.