scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशश्रीनगर में आतंकियों ने कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की, बेटी घायल

श्रीनगर में आतंकियों ने कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की, बेटी घायल

Text Size:

श्रीनगर, 24 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के सौरा इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक पुलिस कांस्टेबल के घर के बाहर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस हमले में कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि उनकी सात वर्षीय बेटी घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आतंकियों ने कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी पर उस समय गोलीबारी की, जब वह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे।

कादरी तीसरे ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिनकी इस महीने आतंकवादियों ने हत्या कर दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने श्रीनगर जिले में अनचार इलाके के गनई मोहल्ले में स्थित कादरी के घर के बाहर उन पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि कादरी और उनकी बेटी को एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के दाएं हाथ में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर है।

कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कांस्टेबल की हत्या पर शोक जताया और कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में पुलिस दलों को भेजा गया है।

उन्होंने कहा, ” हम जल्द ही उन्हें (आतंकियों) पकड़ लेंगे।”

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments