scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशश्रद्धा वाल्कर हत्याकांड: पूनावाला की याचिकाओं पर अदालत ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा

श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड: पूनावाला की याचिकाओं पर अदालत ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने श्रद्धा वाल्कर हत्या मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की दो याचिकाओं पर मंगलवार को दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। इन याचिकाओं में पूनावाला ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र जारी करने और आरोप पत्र की “उचित” डिजिटल प्रति प्रदान करने का अनुरोध किया है।

पूनावाला पर अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की हत्या करने और उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर इधर-उधर ठिकाने लगाने का आरोप है।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने याचिकाओं पर जांच अधिकारी को नोटिस जारी किया है। अदालत लेखन सामग्री और शैक्षिक प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित याचिका पर संभवत: बुधवार को सुनवाई कर सकती है। जबकि आरोप पत्र की प्रति जारी करने संबंधी याचिका पर 17 फरवरी को सुनवाई हो सकती है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments