scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशशाम छह बजे के मुख्य समाचार

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से रविवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

प्रादे54 मोदी लीड जम्मू कश्मीर

लोकतंत्र और दृढ़संकल्प की नयी मिसाल पेश कर रहा है जम्मू कश्मीर: प्रधानमंत्री मोदी

पल्ली (जम्मू कश्मीर), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में पिछले दो-तीन साल में अनेक विकास पहल की गयी हैं और यह केंद्रशासित प्रदेश ‘लोकतंत्र तथा दृढ़संकल्प’ की नयी मिसाल पेश कर रहा है।

दि23 मोदी लीड मन की बात

देश में प्रतिदिन करीब 20,000 करोड़ रुपये का डिजिटल लेनदेन हो रहा: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश में प्रतिदिन करीब 20,000 करोड़ रुपये का ‘‘डिजिटल लेन-देन’’ हो रहा है और इससे देश में एक डिजिटल अर्थव्यवस्था तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि साथ ही साथ सुविधाएं बढ़ने के अलावा इससे देश में ईमानदारी का माहौल भी बन रहा है।

दि33 कांग्रेस ईडी कपूर

हुसैन की पेंटिंग के संबंध में यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर का आरोप ‘राजनीतिक प्रतिशोध’: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर के आरोप को रविवार को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’करार दिया और उनकी (कपूर की) तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया।

प्रादे34 महाराष्ट्र अदालत राणा

सांसद नवनीत राणा और उनके पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मुंबई, यहां की एक अदालत ने निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुंबई पुलिस की हिरासत में भेजने की मांग को खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रादे44 उप्र लीड आत्‍मसमर्पण लखीमपुर

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष ने लखीमपुर की अदालत में आत्मसमर्पण किया

लखीमपुर (उप्र), उच्चतम न्यायालय से जमानत रद्द होने के बाद केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने रविवार को यहां लखीमपुर की एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

प्रादे32 महाराष्ट्र सोमैया लीड फडणवीस

सोमैया पर हमले का मुद्दा केंद्र के समक्ष उठाएंगे : फडणवीस

मुंबई, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की रक्षा करने में मुंबई पुलिस की ‘‘नाकामी’’ के खिलाफ वह केंद्रीय गृह सचिव से शिकायत करेंगे। सोमैया को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

प्रादे28 महाराष्ट्र राणा शिवसेना

संजय राउत ने राणा दंपति के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया

मुंबई, निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के एक दिन बाद रविवार को शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई के पीछे जरूर कोई वजह रही होगी।

अर्थ19 भारत तेल आयात

भारत का तेल आयात पर खर्च दोगुना हुआ, 2021-22 में 119 अरब डॉलर का तेल खरीदा

नयी दिल्ली, मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का कच्चे तेल के आयात पर खर्च लगभग दोगुना होकर 119 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसकी वजह मांग में वृद्धि और यूक्रेन में युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी है।

प्रादे13 मप्र खरगोन स्थिति

मप्र: खरगोन हिंसा मामले में अब तक 175 लोग गिरफ्तार

भोपाल/ खरगोन, मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में पिछले पखवाड़े रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी शोभायात्रा पर पथराव के बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 175 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अर्थ17 कोयला किल्लत सरकार

बिजली संकट के लिए घरेलू कोयले की अनुपलब्धता नहीं, उत्पादन में तेज गिरावट जिम्मेदारः कोयला सचिव

नयी दिल्ली, कोयला सचिव ए के जैन ने मौजूदा बिजली संकट के लिए कोयले की कमी को जिम्मेदार मानने से इनकार करते हुए रविवार को कहा कि इस संकट की मुख्य वजह विभिन्न ईंधन स्रोतों से होने वाले बिजली उत्पादन में आई तीव्र गिरावट है।

खेल12 खेल तीरंदाजी विश्व भारत

विश्व कप चरण एक: राय और रिद्धि ने पहली बार मिश्रित टीम स्वर्ण पदक जीता

अंताल्या, भारत ने तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में दूसरा स्वर्ण पदक जीता जब रविवार को यहां तरूणदीप राय और रिद्धि फोर की मिश्रित टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शूट आफ में ग्रेट ब्रिटेन को हराया।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments