scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशराकांपा के मंत्री ने शिवसेना के दो सहयोगियों से कहा- एमवीए नीति का पालन करें

राकांपा के मंत्री ने शिवसेना के दो सहयोगियों से कहा- एमवीए नीति का पालन करें

Text Size:

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 19 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार में शिवसेना सहयोगियों संदीपन भुमरे और अब्दुल सत्तार को महा विकास आघाड़ी की नीति का पालन करना चाहिए और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वापस नहीं लौटाना चाहिए।

टोपे ने यहां बारामती से सांसद सुप्रिया सुले की मौजूदगी में राकांपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि राकांपा कार्यकर्ता समस्याओं का सामना कर रहे हैं और उन्होंने सभा को आश्वासन दिया कि वह भुमरे और सत्तार से बात करेंगे कि वे उन्हें वापस नहीं लौटाएं।

भाषा सुरभि उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments