scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशमुंबई में कोविड-19 के 218 नए मामले आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1430 हुई

मुंबई में कोविड-19 के 218 नए मामले आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1430 हुई

Text Size:

मुंबई, 24 मई (भाषा) मुंबई में मंगलवार को कोविड-19 के 218 नए मामले आए जो एक दिन पहले के 150 मामलों से अधिक है। इसके साथ ही महानगर में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,63,276 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 19,566 पर स्थिर है। नगर निकाय के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 218 नए मरीजों में से 201 बिना लक्षण वाले हैं। वहीं,17 मरीजों का अस्पताल इलाज में चल रहा है जिनमें से किसी को भी ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी है।

अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए निर्धारित 24,488 बिस्तरों में से केवल 48 भरे हैं।

उन्होंने रेखांकित किया कि लागातार आठवा दिन है जब 100 से अधिक मामले आए हैं। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) अधिकारी ने कहा कि गत 24 घंटे के दौरान 158 मरीज ठीक हुए जिन्हें मिलाकर संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 10,42,280 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1430 हो गई है।

भाषा

धीरज उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments