बेंगलुरु, 14 फरवरी (भाषा) कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के ए स्वामी का मंगलवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 88 वर्षीय स्वामी का निधन उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हुआ।
न्यायमूर्ति स्वामी के परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं।
सूत्रों के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर आज रात आठ बजे तक यहां सदाशिवनगर स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा और इसके बाद उनकी इच्छा के अनुसार अनुसंधान कार्य के लिए एम एस रमैया अस्पताल को उनका पार्थिव शरीर दान कर दिया जाएगा।
न्यायमूर्ति स्वामी कोप्पल जिले के येलबुर्गा तालुक के कुदरीकोतगी गांव के रहने वाले थे।
कर्नाटक विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एस आर बन्नुरमथ ने न्यायमूर्ति स्वामी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने न्यायमूर्ति स्वामी को एक महान इंसान के रूप में वर्णित किया।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.