scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशमथुरा में तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिये योजना की शुरुआत

मथुरा में तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिये योजना की शुरुआत

Text Size:

मथुरा, आठ मई (भाषा) मथुरा जिले में रविवार को बारिश के पानी से तालाबों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से एक योजना शुरू की गई।

अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से मथुरा में खारे पानी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

देश के हर जिले में 75 जलाशयों के विकास और कायाकल्प की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘अमृत सरोवर’ योजना शुरू की थी।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जिला स्तर पर रविवार को बलदेव प्रखंड के हथकौली गांव में योजना का उद्घाटन किया गया। अधिकारियों के अनुसार तालाबों को मीठे पानी या वर्षा जल से भरा जाएगा।

भाषा जोहेब अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments