scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशबुलडोजर के प्रहार से दीवार गिरी, एक व्यक्ति और उसकी तीन साल की बेटी की मौत

बुलडोजर के प्रहार से दीवार गिरी, एक व्यक्ति और उसकी तीन साल की बेटी की मौत

Text Size:

अहमदाबाद, 21 मई (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद के गोमतीपुर इलाके में शनिवार शाम बुलडोजर के प्रहार के कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने पथराव किया, जिसमें बुलडोजर का चालक घायल हो गया।

पुलिस निरीक्षक वी एस वंजारा ने कहा, ‘‘ एक हादसे में प्रकाश सलात (25) और उनकी बेटी सीमा (3) की उस समय मौत हो गई, जब एक सहकारी हाउसिंग सोसाइटी की अहाते की दीवार एक बुलडोजर की चपेट में आने से उन पर गिर गई। वे दीवार के पास खड़े थे, जबकि बुलडोजर को कुछ सिविल कार्यों के लिए तैनात किया गया था। ”

उन्होंने कहा कि बुलडोजर के चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा रवि कांत उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments