(फाइल फोटो के साथ)
हमीरपुर (हिप्र), 14 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।
यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए ठाकुर ने तृणमूल सरकार पर मध्याह्न भोजन योजना के सिलसिले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
भारतीय जनता पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराने के लिए विपक्षी दलों द्वारा गठबंधन बनाने की कोशिश पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे सभी दल एक दूसरे का हाथ पकड़ रहे हैं लेकिन जनता को उनके भ्रष्ट चेहरे नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए काफी काम किया है जिससे भारत दुनिया में सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में भाजपा अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर केंद्र में भारी जनादेश से सरकार बनायेगी।
भाषा
राजकुमार अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.