scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशनसीम खान ने मुंबई चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

नसीम खान ने मुंबई चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

Text Size:

मुंबई, 24 मई (भाषा) महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने मंगलवार को पार्टी की मुंबई चुनाव अभियान समिति के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के ‘एक व्यक्ति एक पद’ संकल्प के तहत इस्तीफा दिया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री खान ने यहां एक बयान में पद छोड़ने की जानकारी दी।

खान का यह कदम राज्य कांग्रेस इकाई द्वारा अपने प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करने के एक दिन बाद आया है।

इसी महीने उदयपुर में आयोजित अपने चिंतन शिविर में कांग्रेस ने ‘एक व्यक्ति एक पद’ नियम को लागू करने का निर्णय लिया था।

भाषा

फाल्गुनी अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments