scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशदो युवकों की चार मंजिला मकान से गिरने से मौत

दो युवकों की चार मंजिला मकान से गिरने से मौत

Text Size:

जयपुर, 20 मई (भाषा) जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात दो युवकों की चार मंजिला मकान से पड़ोस के मकान की छत पर गिरने से मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि संजय मीणा (24) और मनोज मीणा (23) ने बीती बृहस्पतिवार रात शराब पीया था। पुलिस के मुताबिक मकान के छत पर दोनों के बीच किसी मुद्दे पर झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान दोनों युवक 40 फुट की ऊंचाई से पड़ोस के मकान की छत पर जा गिरे जिससे दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के शव छत पर पड़े होने के बारे में शुक्रवार सुबह पता चला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक संजय मकान में किराएदार था, जबकि मनोज उसका दोस्त था और पड़ोस के मकान में किराए से रहता था। दोनों युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

भाषा कुंज पृथ्वी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments