scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशतेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए

Text Size:

हैदराबाद, आठ मई (भाषा) तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,92,327 हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

हालांकि बीते 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतकों की कुल संख्या अब भी 4,111 है।

हैदराबाद में संक्रमण के सबसे अधिक 21 मामले सामने आए।

बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 40 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 7,87,835 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 381 है।

बुलेटिन में कहा गया है कि आज कुल 7,960 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई और राज्य में अब तक कुल 3.47 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत जबकि संक्रमण से उबरने की दर 99.43 प्रतिशत है।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments